
कोरोना महामारी का कहर एक बार फिर देशभर में शुरू हो चुका है, पिछले 24 घंटे में 2 लाख से भी ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. रोजाना सैकड़ों लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो रही है. लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री का कहना है कि कोरोना से होने वाली मौतों को रोका नहीं जा सकता है. क्योंकि जब किसी की मरने की उम्र हो जाती है तो उसकी मरना ही पड़ता है.
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा,
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार 14 अप्रैल को राज्य में 10 हजार से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए. इसी तरह रोजाना कोरोना मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. अब तक राज्य में कोरोना से 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
Published: 15 Apr 2021,03:33 PM IST