मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब कांग्रेस विवाद:प्रियंका के बाद राहुल गांधी से भी मिले सिद्धू

पंजाब कांग्रेस विवाद:प्रियंका के बाद राहुल गांधी से भी मिले सिद्धू

पंजाब कांग्रेस में चल रहा घमासान

आईएएनएस
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू </p></div>
i

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू

(फोटो: पीटीआई)

advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद बुधवार शाम पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात की. मुलाकात एक घंटे तक चली, लेकिन सिद्धू, जिन्होंने प्रियंका गांधी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी, इस बारे में चुप्पी साधे रहे और न ही कांग्रेस ने कोई आधिकारिक बयान दिया. हालांकि सूत्रों का कहना है कि दोनों गुटों के बीच तनाव को कम करने के लिए समाधान निकाला जा रहा है.

सोनिया गांधी से मिले थे राहुल

सिद्धू से मुलाकात से पहले राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी.

राहुल गांधी के साथ क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू की मुलाकात पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल के उस बयान के एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके और सिद्धू के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं है.

मंगलवार दोपहर राहुल गांधी पत्रकारों से बात करने के लिए अपने घर के बाहर निकले, लेकिन जब उनसे सिद्धू से मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया और कहा उनकी कोई मुलाकात निर्धारित नहीं है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पिछले हफ्ते पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सांसद प्रताप सिंह बाजवा और मनीष तिवारी ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें राज्य इकाई में बढ़ रहे अंदरूनी कलह के बाद की स्थिति से अवगत कराया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 30 Jun 2021,10:27 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT