मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका गांधी की मैराथन बैठक, गुटबाजी खत्म करने की तरफ कदम

प्रियंका गांधी की मैराथन बैठक, गुटबाजी खत्म करने की तरफ कदम

प्रियंका गांधी ने अब यूपी की कमान अपने हाथों में ले ली है, पहला कदम गुटबाजी खत्म करने को लेकर उठाया

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
प्रियंका ने शुरू किया कांग्रेस को मजबूत करने का काम
i
प्रियंका ने शुरू किया कांग्रेस को मजबूत करने का काम
(फोटो:PTI)

advertisement

कांग्रेस में बतौर महासचिव अपना पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी फ्रंट फुट पर हैं. प्रियंका ने आते ही यूपी में पार्टी कार्यकर्ताओं में ताकत झोंकने का काम शुरू कर दिया. यूपी में अपने दौरे के ठीक बाद लखनऊ में मौजूद पार्टी कार्यालय में प्रियंका ने एक मैराथन बैठक की. बताया जा रहा है कि बैठक 12 घंटे से भी ज्यादा चली. प्रियंका ने बैठक में कार्यकर्ताओं से गुटबाजी खत्म करने को कहा.

राहुल से होगा मोदी का मुकाबला

प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि उनका मुकाबला क्या पीएम मोदी से होने वाला है, इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि मुकाबला मुझसे नहीं राहुल गांधी से होगा. राहुल इसके लिए लड़ रहे हैं. इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी को टक्कर दे सकती हैं. लेकिन प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष को पीएम के टक्कर का बताया.

प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी मानी जा रही गुटबाजी खत्म करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुटबाजी की खबरें आती हैं, यूपी कांग्रेस में भी बड़ी गुटबाजी है. जिसे प्रियंका खत्म करने की कोशिश में जुटी हैं. 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

वाड्रा पर बोलीं प्रियंका- ये चीजें चलती रहेंगी

प्रियंका गांधी से जब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से चल रही पूछताछ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ये सब चीजें तो चलती ही रहेंगी. मैं अब अपना काम करती रहूंगी. प्रियंका ने कहा कि इन सब चीजों से मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. पिछले कई दिनों से वाड्रा ईडी के सामने पेश हो रहे हैं, जिसमें उनसे लगातार पूछताछ चल रही है. प्रियंका खुद कई बार वाड्रा को ईडी ऑफिस छोड़ने गई हैं.

मेगा रोड शो से किया था आगाज

प्रियंका गांधी ने यूपी में अपने चुनावी सफर की शुरुआत एक मेगा रोड शो से की थी. लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस ऑफिस तक चले इस रोड शो में अच्छी खासी भीड़ दिखी. प्रियंका गांधी के समर्थन में कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया. रोड शो में प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे. इसके बाद कांग्रेस ऑफिस में प्रियंका का शानदार स्वागत हुआ.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT