मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से मिलीं प्रियंका गांधी,लिया आशीर्वाद

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से मिलीं प्रियंका गांधी,लिया आशीर्वाद

प्रियंका गांधी आनंद भवन भी पहुंचीं. वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

आईएएनएस
पॉलिटिक्स
Published:
(फोटो: क्विंट हिंदी)
i
null
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने में लगी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को प्रयागराज पहुंची. संगम स्नान के बाद वह मनकामेश्वर मंदिर में मनौती भी मांगने पहुंची. वह अपने दोनों बच्चों मिराया और रेहान के अलावा उनके दोस्तों संग शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिलीं और उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया. इस दौरान शंकराचार्य ने उन्हें प्रसाद, शॉल व ज्योर्तिमठ की एक पुस्तक भेंट की.

संगम में प्रियंका ने लगाई डुबकी

इससे पहले प्रियंका गांधी आनंद भवन पहुंचीं. वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया. कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे, जिन्हें बाद में रोका गया. आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका ने अपने परदादा और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अस्थिस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इसके बाद वो अनाथ बच्चियों से मिलीं और काफी देर तक उनसे बात की.

अरेल घाट से नाव से प्रियंका संगम पहुंचीं और आस्था की डुबकी लगाई. उनके साथ बेटी और अन्य लोग भी रहे. वापसी में प्रियंका ने नाव पर भी हाथ आजमाया. उन्होंने नाविक के साथ मिलकर कुछ दूर तक खुद नाव भी चलाई.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसी बीच भीड़ में से नैनी की सीमा सिंह ने जब आवाज दी तो प्रियंका सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उसके पास पहुंच गईं और बातचीत करते हुए, उसे अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले आईं। यह लड़की बीटीसी कर रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT