मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब के नए मुख्यमंत्री का ऐलान आज संभव, अंबिका सोनी ने ठुकराया प्रस्ताव

पंजाब के नए मुख्यमंत्री का ऐलान आज संभव, अंबिका सोनी ने ठुकराया प्रस्ताव

कैप्टन के इस्तीफा देने के बाद, देर रात नई दिल्ली में राहुल गांधी के घर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>पंजाब के नए मुख्यमंत्री का आज होगा ऐलान?</p></div>
i

पंजाब के नए मुख्यमंत्री का आज होगा ऐलान?

(फोटो: Altered by Quint)

advertisement

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के इस्तीफे के एक दिन बाद, पंजाब को उसका नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद, कांग्रेस विधायक दल ने बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी पर अगले मुख्यमंत्री का फैसला छोड़ दिया है.

कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगले दो से तीन घंटों में मुख्यमंत्री पद पर फैसला लिया जा सकता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री पद के दावेदार, सोनी का इनकार

नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इनके अलावा प्रताप सिंह बाजवा, राज कुमार वेरका और सांसद अंबिका सोनी का नाम भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कहा जा रहा है.

कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि कोई सिख ही पंजाब का मुख्यमंत्री होना चाहिए.

दिल्ली में राहुल गांधी के घर हुई बैठक

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, 18 सितंबर की देर रात नई दिल्ली में राहुल गांधी के घर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब से राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी भी शामिल हुईं. कहा जा रहा है कि अंबिका सोनी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 19 Sep 2021,10:15 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT