मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सोनिया गांधी इलाज के लिए जाएंगी विदेश, राहुल और प्रियंका भी होंगे साथ

सोनिया गांधी इलाज के लिए जाएंगी विदेश, राहुल और प्रियंका भी होंगे साथ

Sonia Gandhi पिछले 2 महीने में 2 बार कोविड पॉजिटिव हो चुकी हैं.

क्‍व‍िंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p> सोनिया गांधी इलाज के लिए जाएंगी विदेश</p></div>
i

सोनिया गांधी इलाज के लिए जाएंगी विदेश

(फोटो: क्विंट)

advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) मेडिकल चेकअप के लिए विदेश की यात्रा करेंगी. पार्टी ने बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ रहेंगे. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी, दिल्ली लौटने से पहले वह अपनी बीमार मां से भी मिलेंगी.

बयान में कहा गया है, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यात्रा करेंगे. हालांकि 4 सितंबर को होने वाली पार्टी की रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे.

बता दें कि सोनिया गांधी पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही हैं, दो बार वो कोविड से भी पीड़ित हो चुकी हैं, जिस वजह से काफी वक्त तक उन्हें अस्पताल में भी रहना पड़ा था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कांग्रेस करने वाली है भारत जोड़ो यात्रा

दिल्ली की रैली और भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उजागर करने के लिए राज्यों की राजधानियों में वरिष्ठ नेताओं के समाचार सम्मेलनों के साथ एक बुकलेट जारी करने की योजना बना रही है.

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पार्टी 29 अगस्त को दिल्ली चलो, हल्ला बोल रैली और फिर 5 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रेस वार्ता करेगी.

कांग्रेस ने दिल्ली में मौजूदा कोविड की स्थिति के कारण 28 अगस्त से 4 सितंबर तक होने वाली अपनी प्रस्तावित महंगाई पर हल्ला बोल रैली को टाल दिया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT