मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP: समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन मजबूत, मिलकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव-पल्लवी पटेल

UP: समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन मजबूत, मिलकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव-पल्लवी पटेल

विधायक पल्लवी पटेल ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों को नकारा है.

IANS
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>UP: समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन मजबूत, मिलकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव-पल्लवी पटेल</p></div>
i

UP: समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन मजबूत, मिलकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव-पल्लवी पटेल

(फोटो: क्विंट)

advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ बना गठबंधन अब बिखरने लगा है। महानदल के केशव देव मौर्य, सुभासपा के राजभर और प्रसपा मुखिया शिवपाल के अलग होने की दुविधा के बीच अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने दावा किया है कि सपा के साथ उनका गठबंधन मजबूत है। 2024 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे।

मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत में पल्लवी ने कहा कि पार्टी पूर्वांचल, बुंदेलखंड, रूहेलखंड में संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसके साथ ही हमारा संगठन फूलपुर और प्रतापगढ़ में काफी मजबूत है। यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा जा सकता है लेकिन कोई भी निर्णय पार्टी के साथ मिलकर लिया जाएगा।

उन्होंने सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के उस बात को सिरे से नकार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश नवरत्नों से घिरे हुए हैं। पल्लवी ने कहा कि उन्हें चुनावों से पहले या फिर चुनावों के बाद कभी भी अखिलेश यादव से मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने जब भी समय मांगा अखिलेश की उनसे मुलाकात हुई।

विधायक पल्लवी पटेल ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों को नकारा। कहा कि जो ये आरोप लगा रहे हैं, वो ये सिद्घ करें कि मैंने क्रॉस वोटिंग की। अगर कोई ये सिद्ध कर दें, तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगी।

उन्होंने अपने पारिवारिक विवाद की वजह अपनी बहन के पति एवं मंत्री आशीष पटेल की अतिमहत्वकांक्षा है। हमारी तरफ से विवाद सुलझाने की बहुत कोशिश हुई लेकिन सब नाकाम रही।

--आईएएनएस

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT