Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कांग्रेस राज्यसभा के लिए प्रिंयका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर कर रही विचार

कांग्रेस राज्यसभा के लिए प्रिंयका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर कर रही विचार

राजस्थान के रास्ते प्रियंका गांधी अब राज्यसभा जा सकती हैं

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>राजस्थान के रास्ते प्रियंका गांधी जाएंगी अब राज्यसभा</p></div>
i

राजस्थान के रास्ते प्रियंका गांधी जाएंगी अब राज्यसभा

ians

advertisement

कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस पार्टी में राजस्थान में राज्यसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों में से 4 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं, जोकि आगामी 4 जुलाई को खाली होने वाली हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी उपयुक्त चेहरे की तलाश कर रही है। पार्टी अब तक जिन नामों पर विचार कर रही है, उनमें प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के नाम पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस की तरह से एक नाम सबसे ज्यादा चौंका देने वाला है और वो नाम है पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का। इन सभी चारों सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है लेकिन पार्टी को चुनाव में नुकसान होने वाला है। साल 2018 में राजस्थान की बदलती हुई सत्ता के चलते इन 4 में से 3 सीटों में ये साफ है। 4 में से 2 सीटें कांग्रेस को तो एक भाजपा को मिलने की पूरी संभावना है लेकिन एक सीट किसके पाले में जाती है, ये साफ नहीं है।

खासबात ये है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजस्थान के रास्ते राज्यसभा जाने से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की दूरी जरूरत थोड़ी कम हो सकती है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सचिन पायलट से मुलाकात के 3 घंटे मुलाकात की थी जिसके बाद सचिन ने कहा कि 2 साल पुरानी कमेटी को लेकर उनकी कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा हुई। जिसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा तो यह है कि रॉबर्ट वाड्रा को कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के रास्ते भी राज्यसभा भेज सकती है। क्योंकि छत्तीसगढ़ की 2 सीटों के लिए चुनाव होने वाला है।

--आईएएनएस

पीटीके/एएनएम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT