Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका गांधी ने शीला दीक्षित के समर्थन में किया रोडशो

प्रियंका गांधी ने शीला दीक्षित के समर्थन में किया रोडशो

भाषा
न्यूज
Updated:
(फोटोः ट्विटर)
i
null
(फोटोः ट्विटर)

advertisement

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली की उत्तरपूर्व संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन में एक रोडशो किया जिस देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

गांधी और दीक्षित ने यह रोडशो अल्पसंख्यक बहुल इलाके सीलमपुर से एक मिनीबस की छत पर सवार होकर शुरू किया। उन्होंने हाथ लहरा कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यकर्ता ‘‘देश में आंधी प्रियंका गांधी’’ के नारे लगा रहे थे।

रोडशो के लिए कांग्रेस के बैनरों से सड़क को पाट दिया गया।

प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के बेताब उत्साही भीड़ ने एक दूसरे को पीछे धकेल। उनकी मिनीबस पर कुछ लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।

सीलमपुर के निवासी जुबैर अहमद ने कहा, ‘‘सफ़ाई यहां प्रमुख मुद्दा है। मनोज तिवारी (भाजपा के मौजूदा सांसद जिन्हें यहां से दोबारा टिकट मिला है) को यहां कभी नहीं देखा गया। अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री) सरकार नहीं चला सकते।’’

प्रियंका गांधी शाम को दक्षिण दिल्ली में एक और रोडशो में भाग लेंगी।

भाषा

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 08 Apr 2019,05:44 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT