Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका ने सोनभद्र पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी

प्रियंका ने सोनभद्र पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी

प्रियंका ने सोनभद्र पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी

IANS
न्यूज
Published:
प्रियंका ने सोनभद्र पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी
i
प्रियंका ने सोनभद्र पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी
null

advertisement

 सोनभद्र, 28 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोनभद्र जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए।

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित परिवारों को कांग्रेस की ओर से सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये देने का वादा किया था।

कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को सोनभद्र जाकर पीड़ितों के परिजनों को चेक दिए।

सोनभद्र जिले के उंभा गांव में 17 जुलाई को एक जमीन विवाद को लेकर ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों ने लोगों के एक समूह पर गोलियों की बौछार कर दी थी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने 20 जुलाई को पीड़ितों से मुलाकात के बाद हर परिवार को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। उन्हें प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाने से रोक दिया गया था और मिर्जापुर में एक गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया था।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT