Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका-निक की शादी की तैयारियों के लिए मधु चोपड़ा जोधपुर पहुंची

प्रियंका-निक की शादी की तैयारियों के लिए मधु चोपड़ा जोधपुर पहुंची

प्रियंका-निक की शादी की तैयारियों के लिए मधु चोपड़ा जोधपुर पहुंची

IANS
न्यूज
Published:
प्रियंका-निक की शादी की तैयारियों के लिए मधु चोपड़ा जोधपुर पहुंची
i
प्रियंका-निक की शादी की तैयारियों के लिए मधु चोपड़ा जोधपुर पहुंची
null

advertisement

जोधपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंची हैं। प्रियंका अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। मधु ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह (जोधपुर) मेरा बहुत पसंदीदा शहर है। सारी दुनिया छोड़कर हम यहां आए हैं।"

शादी की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "अब शादी देख लेना..अभी से क्या बताऊं.जब हो जाए, तब बात करेंगे।"

प्रियंका इस दौरान पुरानी दिल्ली में अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी निर्देशक सोनाली बोस है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने यह जानकारी दी है।

प्रियंका और निक की यहां उमेद भवन पैलेस में जल्द शादी होनेवाली है। इससे जुड़ी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें केवल करीबी लोग और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। फिल्मी दुनिया के दोस्तों के लिए अलग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रियंका और निक की पारंपरिक 'रोका' रस्म अगस्त में अभिनेत्री के मुंबई निवास पर हुई थी।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT