Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पर्रिकर की सभी परियोजनाएं 2022 तक पूरी होंगी : प्रमोद सावंत

पर्रिकर की सभी परियोजनाएं 2022 तक पूरी होंगी : प्रमोद सावंत

पर्रिकर की सभी परियोजनाएं 2022 तक पूरी होंगी : प्रमोद सावंत

IANS
न्यूज
Published:
पर्रिकर की सभी परियोजनाएं 2022 तक पूरी होंगी : प्रमोद सावंत
i
पर्रिकर की सभी परियोजनाएं 2022 तक पूरी होंगी : प्रमोद सावंत
null

advertisement

पणजी, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा शुरू की गई सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 2022 तक पूरी हो जाएंगी। दक्षिण गोवा में बिट्स पिलानी कैंपस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रदान करने के कार्यक्रम के दौरान सावंत ने कहा, "भविष्य के विकास के लिए, 25 साल आगे के लिए उन्होंने (पर्रिकर) जो भी कुछ गोवा के लिए जरूरी है उसकी नींव रखी थी। मैं वादा कर रहा हूं कि उनके द्वारा शुरू की गई सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं इस सरकार के कार्यकाल में 2022 तक पूरी हो जाएंगी।"

सावंत ने कहा, "पर्रिकर ने दूरदर्शी नेतृत्व के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की, जिसके बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा था।"

इस साल मार्च में पर्रिकर के निधन के बाद सावंत ने मुख्यमंत्री पद संभाला। पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT