Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

सीएम को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, जांच में मान के पेट में संक्रमण का पता चला है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सीएम को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत सामान्य है।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर कुछ भी गंभीर नहीं है और डॉक्टर उनकी ठीक से देखभाल कर रहे हैं।

सीएम मान ने सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारों के मारे जाने के बाद बुधवार को पंजाब पुलिस और गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स को राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बधाई दी थी।

--आईएएनएस

एसजीके

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT