Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब: रिश्वत लेकर अपराधियों को छोड़ने के लिए अधिकारी गिरफ्तार

पंजाब: रिश्वत लेकर अपराधियों को छोड़ने के लिए अधिकारी गिरफ्तार

सूर्यकिरण विमान हादसा : एक पायलट की मौत, दो सुरक्षित

भाषा
न्यूज
Published:
(प्रतीकात्मक फोटो)
i
null
(प्रतीकात्मक फोटो)

advertisement

पंजाब के लुधियाना में कथित रूप से 10.35 ग्राम हेरोइन और छह मोबाइल फोन रिश्वत के रूप में लेकर जेल से पांच अपराधियों को छोड़ने के लिये एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (विशेष कार्य बल) आर के जायसवाल ने पत्रकारों को पताया कि यहां पुलिस थाना- 2 के प्रभारी उप निरीक्षक अमनदीप सिंह को मंगलवार रात उनके निजी वाहन चालक के साथ गिरफ्तार किया गया, जो बिचौलिये का काम करता था।

आईजीपी ने कहा कि एसएचओ ने बिना कार्रवाई किये अपराधियों को जेल से रिहा कर दिया।

उन्होंने कहा कि सिंह के पास से अपराधियों से मिली हेरोइन और छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने कहा कि उप निरीक्षक को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT