Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉक्टर धन सिंह रावत ने भी शपथ ली

क्विंट हिंदी
न्यूज
Updated:
<div class="paragraphs"><p>उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी</p></div>
i

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने राज्य विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ कुल 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है. इसमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉक्टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं.

पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं. बाजेपी ने चुनाव में 70 में से 47 सीटें जीती थी. धामी के साथ जिन मंत्रियों ने शपथ ली है आइए जानते हैं उनके बारे में.

8 मंत्रियों ने ली शपथ 

  • सतपाल महाराज (Satpal Maharaj): चौबट्टाखाल से विधायक. सतपाल महाराज पुष्कर सिंह धामी सरकार-1 में मंत्री रहे. उन्होंने 11 हजार वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार केसर सिंह नेगी को हराया. सीएम पद की रेस में भी सतपाल महाराज का नाम था.

  • प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Aggarwal): ऋषिकेश से विधायक. लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने.

  • गणेश जोशी (Ganesh Joshi): मसूरी से विधायक. इस सीट से गणेश जोशी ने जीत की हैट्रिक लगाई.

  • धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat): श्रीनगर से  विधायक. इनका नाम सीएम पद की रेस में भी था. गढ़वाल के नौगांव में जन्में  धन सिंह छुआछूत, बाल विवाह और शराब के खिलाफ अभियान चला चुके हैं. छात्र जीवन में ABVP से जुड़े थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal): नरेंद्र नगर से विधायक. कभी कांग्रेस का चेहरा रहे सुबोध उनियाल को मंत्री बनाया गया. साल 2012 में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे. इलाहाबाद में पढ़ाई के दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा के संपर्क में आए और फिर राजनीति में एक्टिव हुए.

  • रेखा आर्य (Rekha Arya): सोमेश्वर से विधायक. जिले की सबसे हाई प्रोफाइल सीट सोमेश्वर थी. रेखा आर्य ने तीसरी बार जीत दर्ज की.

  • चंदन राम दास (Chandan Ram Das): बागेश्वर से विधायक. लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं. करीब 12 साल बाद बागेश्वर जिले से किसी को मंत्री पद मिला है.

  • सौरभ बहुगुणा (Saurabh Bahuguna): सितारगंज से विधायक. पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं. कभी कांग्रेस-बीएसपी का गढ़ रही सितारगंज विधानसभा सीट अब बीजेपी के कब्जे में है. इस सीट पर बंगाली और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 23 Mar 2022,02:53 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT