Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पूर्व-मध्य रेलवे ने 55,263 मास्क, 6,408 लीटर सैनिटाइजर बनाए

पूर्व-मध्य रेलवे ने 55,263 मास्क, 6,408 लीटर सैनिटाइजर बनाए

पूर्व-मध्य रेलवे ने 55,263 मास्क, 6,408 लीटर सैनिटाइजर बनाए

IANS
न्यूज
Published:
पूर्व-मध्य रेलवे ने 55,263 मास्क, 6,408 लीटर सैनिटाइजर बनाए
i
पूर्व-मध्य रेलवे ने 55,263 मास्क, 6,408 लीटर सैनिटाइजर बनाए
null

advertisement

हाजीपुर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। लॉकडाउन के दौरान देश में आवश्यक सामग्रियों की कमी नहीं हो, इसके लिए पूर्व-मध्य रेलखंड में मालगाड़ियों तथा विशेष पार्सल ट्रेनों का परिचालन जारी है। इधर बाजार में मास्क, सैनिटाइजर, कीटनाशक की कमी को देखते हुए पूर्व-मध्य रेलवे के कर्मचारी इन सामग्रियों को खुद तैयार कर रहे हैं।

पूर्व-मध्य रेल द्वारा रेलकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सुरक्षात्मक किट उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करते हुए 14 अप्रैल से अब तक 55,263 मास्क और 6,408 लीटर सैनिटाइजर तैयार किए जा चुके हैं। इसी क्रम में छिड़काव के लिए 8,463 लीटर कीटनाकशक भी बना लिए गए हैं।

पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि अब तक धनबाद मंडल द्वारा 20,836, दानापुर मंडल द्वारा 4,295, समस्तीपुर मंडल द्वारा 3,754, सोनपुर मंडल द्वारा 1,4436, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर मंडल द्वारा 8,520 तथा मुख्यालय द्वारा 3422 मास्क तैयार किए गए हैं।

इसी तरह कुल 6408 लीटर सैनिटाइजर भी तैयार किए गए हैं। धनबाद मंडल में अब तक 5,660 लीटर, दानापुर मंडल में 2,20 लीटर, समस्तीपुर मंडल में 92 लीटर, सोनपुर मंडल में 21 लीटर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर मंडल में 3,35 लीटर तथा मुख्यालय द्वारा 80 लीटर सेनिटाइजर तैयार किए जा चुके हैं।

इसी क्रम में दानापुर मंडल द्वारा 8000 तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा छिड़काव के लिए 463 लीटर कीटनाकशक भी तैयार किए गए हैं।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT