Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने श्रीलंका को 6-0 से रौंदा

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने श्रीलंका को 6-0 से रौंदा

मौजूदा चैंपियन भारत ने मंगलवार को अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से हराया था

भाषा
न्यूज
Updated:
i
null
null

advertisement

पोखरा (नेपाल), पांच दिसंबर (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम ने फिर से दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में गुरुवार को यहां श्रीलंका को 6-0 से करारी शिकस्त दी जो उसकी लगातार दूसरी जीत है।

संध्या रंगनाथन (दसवें और 25वें मिनट) और रतनबाला देवी (18वें और 88वें मिनट) ने दो दो गोल दागे जबकि डांगमेई ग्रेस (सातवें) और बाला देवी (90+1) ने एक एक गोल किया।

मौजूदा चैंपियन भारत ने मंगलवार को अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से हराया था।

भारत ने सातवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था जबकि रंजना चानू का क्रास डांगमेई ग्रेस के पास पहुंचा जिन्होंने गोल करने में गलती नहीं की। इसके बाद संध्या ने रतनबाला के सहयोग से गोल किया जबकि 18वें मिनट में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छे तालमेल से भारत ने बढ़त 3-0 कर दी।

रतनबाला के नाम पर एक और गोल दर्ज हो जाता लेकिन उनका शाट गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गया जो ग्रेस के पास पहुंचा। उन्होंने गेंद संध्या की तरफ बढ़ायी जो गोल करने में सफल रही।

भारतीय टीम ने मैच पर इसके बाद भी नियंत्रण बनाये रखा तथा दूसरे हाफ में भी श्रीलंका को दबाव में रखा। मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले स्थानापन्न मनीषा की मदद से रतनबाला ने अपना दूसरा गोल किया। आखिरी दस टीम में मैदान पर उतरने वाली लिनथोइनगांबी की मदद से बाला देवी ने इंजुरी टाइम में भारत की तरफ से छठा गोल किया।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 05 Nov 2019,04:52 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT