Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राहुल का नवीन के साथ गुप्त गठबंधन : पूर्व मंत्री

राहुल का नवीन के साथ गुप्त गठबंधन : पूर्व मंत्री

राहुल का नवीन के साथ गुप्त गठबंधन : पूर्व मंत्री

IANS
न्यूज
Published:
राहुल का नवीन के साथ गुप्त गठबंधन : पूर्व मंत्री
i
राहुल का नवीन के साथ गुप्त गठबंधन : पूर्व मंत्री
null

advertisement

 भुवनेश्वर, 20 जनवरी (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच एक गोपनीय गठजोड़ है।

 जेना ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ यह टिप्पणी ऐसे समय में की, जब इसके कुछ ही घंटे पहले उन्हें और पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

जेना ने कहा, "राहुल गांधी ने तय किया है कि ओडिशा का शासन पटनायक परिवार के पास रहेगा, जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के बीच एक गठबंधन की घोषणा की है।"

उन्होंने कहा कि ओडिशा कांग्रेस पर खनन माफिया का नियंत्रण है और राहुल माफिया को बचाने में लगे हुए हैं।

जेना ने कहा कि वह खनन माफिया और पटनायक परिवार के कुशासन से जनता को मुक्त कराने के लिए काम करेंगे, जिन्होंने दशकों से राज्य पर शासन किया है।

उन्होंने कहा, "खनन माफिया को बचाना कांग्रेस की संस्कृति नहीं रही है। लेकिन पहली बार राहुल गांधी ने माफिया को बचाने का निर्णय लिया है।"

उन्होंने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक को एक स्वभावगत झूठा बताया।

पूर्व मंत्री ने कहा, "इसे जानते हुए राहुल ने पार्टी की राज्य इकाई की कमान उन्हें सौंप दी और ओडिशा में खनन माफिया के साथ एक अपवित्र गठजोड़ का एक अवसर पैदा कर दिया।"

पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया ने भी कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, "मैं किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं हूं। मैंने नरसिंह मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की मांग की थी, क्योंकि उनके तीसरी मंजिल (मुख्यमंत्री कार्यालय) से सीधे संपर्क हैं। मिश्रा चाहते हैं कि उनका बेटा बीजद में शामिल हो जाए।"

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT