Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राष्ट्रपति ने कुशवाहा का इस्तीफा स्वीकार किया

राष्ट्रपति ने कुशवाहा का इस्तीफा स्वीकार किया

राष्ट्रपति ने कुशवाहा का इस्तीफा स्वीकार किया

IANS
न्यूज
Updated:
राष्ट्रपति ने कुशवाहा का इस्तीफा स्वीकार किया
i
राष्ट्रपति ने कुशवाहा का इस्तीफा स्वीकार किया
null

advertisement

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। कुशवाहा ने सोमवार को इस्तीफा दिया था। 

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उपेंद्र कुशवाहा के मंत्रिपरिषद से इस्तीफे को तत्काल भाव से स्वीकार कर लिया है।"

मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के बाद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार को धोखा देने का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से भी किनारा कर लिया था।

रालोसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि मोदी के कामकाज की शैली अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक है।

रालोसपा तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के बाद मोदी से अलग होने वाला राजग का दूसरा सहयोगी पार्टी थी। कुशवाहा ने यह भी कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल महज एक रबर स्टैंप बनकर रह गया है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Dec 2018,12:03 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT