Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राहुल गांधी ने रवीश कुमार को मैग्सेसे अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी

राहुल गांधी ने रवीश कुमार को मैग्सेसे अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी

‘एक देश, एक राशनकार्ड से पहले पीडीएस को मजबूत करें : वोरा

भाषा
न्यूज
Published:
 राहुल गांधी
i
राहुल गांधी
(फोटो: Twitter)

advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकार रवीश कुमार को रैमन मैगसायसाय पुरस्कार मिलने की घोषणा पर शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि रवीश ने सत्ता को हकीकत का आईना दिखाया है।

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘बिना डरे, बिना बदले, सत्ता को हकीकत का आईना दिखाने वाले रवीश कुमार को रैमन मैगसायसाय सम्मान मिलना पत्रकारिता के लिए गौरव की बात है। बहुत बहुत बधाई।’’

गौरतलब है कि रवीश कुमार को रैमन मैग्सेसे पुरस्कार 2019 दिये जाने की घोषणा शुक्रवार को की गई। इस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है। प्रशस्ति पत्र में 44 वर्षीय कुमार को भारत के सबसे प्रभावशाली टीवी पत्रकारों में से एक बताया गया है। वह समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक हैं।

भाषा

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT