Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई भविष्य नहीं है: कांग्रेस

आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई भविष्य नहीं है: कांग्रेस

कांग्रेस ने दावा किया कि राज्य सरकार ने राज्य में कई स्मार्ट स्कूल खोले और वे दिल्ली की तुलना में काफी बेहतर हैं।

भाषा
न्यूज
Updated:
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
i
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
(फोटो: द क्विंट)

advertisement

चंडीगढ़, 24 फरवरी (भाषा) पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है।

कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने राज्य विधानसभा में कहा कि आप 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचित एक 'सरपंच' (ग्राम प्रधान) भी नहीं ला सकी।

गिल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में कई स्मार्ट स्कूल खोले और वे दिल्ली की तुलना में काफी बेहतर हैं।

बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने कहा, ‘‘मैं आप नेताओं को बताना चाहता हूं कि उनका पंजाब में कोई भविष्य नहीं है।’’

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Oct 2019,06:39 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT