Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ranji Trophy Final: रजत पाटीदार के शानदार शतक ने MP को दिलाई बढ़त, संकट में मुंबई

Ranji Trophy Final: रजत पाटीदार के शानदार शतक ने MP को दिलाई बढ़त, संकट में मुंबई

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>रणजी ट्रॉफी फाइनल: पाटीदार के शानदार शतक ने एमपी को दिलाई बढ़त</p></div>
i

रणजी ट्रॉफी फाइनल: पाटीदार के शानदार शतक ने एमपी को दिलाई बढ़त

ians

advertisement

रजत पाटीदार ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन जबरदस्त शतक जड़ा, जिसकी बदौलत उनकी टीम मध्य प्रदेश ने 536 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाटीदार के अलावा मध्यप्रदेश की ओर से यश दुबे, शुभम शर्मा ने भी शानदार शतकीय पारी खेली। मध्य प्रदेश को पहली पारी में 162 रन की बढ़त मिली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। हालांकि वह अभी भी वह मध्यप्रदेश की पहली पारी से 49 रन पीछे है। पृथ्वी शॉ (44) और हार्दिक तमोरे (25) ने अपने विकेट गंवा दिए हैं। अरमान जाफर और सुवेद पारकर क्रीज पर मौजूद हैं।

चौथे दिन खेलने उतरे पाटीदार का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में दर्शकों में काफी रोमांच देखने को मिला, जिनकी आरसीबी-आरसीबी की हूटिंग के साथ स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकों में रोमांच इसलिए भी काफी बढ़ा हुआ था, क्योंकि ठीक एक महीने पहले, पाटीदार ने कोलकाता में आईपीएल 2022 एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के लिए 54 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

पाटीदार ने तीसरे दिन के अपने 67 के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाया। पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सत्र की अपनी फॉर्म रणजी ट्रॉफी में भी जारी रखी। उन्हंोंने 219 गेंदों में 20 चौके के दम पर 122 रन ठोके। उन्होंने 122 में से 80 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बनाए, जबकि 42 रन दौड़कर लिए। उनकी इस पारी का अंत तुषार देखपांडे ने उन्हें बोल्ड करते हुए किया।

इससे पहले मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉस जीतकर 374 रन बनाए थे। मुंबई के लिए सरफराज खान ने शानदार 134 रन बनाए थे। सरफराज के अलावा मुंबई का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ ने क्रमश: 78 और 47 रनों की पारी खेली थी। वहीं एमपी की तरफ से गौरव यादव और अनुभव अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: 4 और 3 विकेट लिए थे।

रणजी फाइनल 2022 ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दिन के अंत में मुंबई टीम को 2 बड़े झटके लगने से अब रणजी ट्रॉफी का फाइनल रोमांचक हो गया है। खेल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब माना जा रहा है कि अगर कोई करिश्मा नहीं हुआ तो मध्य प्रदेश खिताब जीतने में सफल रहेगी जबकि मुंबई का 42वीं बार रणजी चैंपियन बनने का सपना टूट जाएगा।

--आईएएनएस

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT