Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फरीदाबादः असावटी बूथ पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण, एजेंट पकड़ा गया था

फरीदाबादः असावटी बूथ पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण, एजेंट पकड़ा गया था

इस बूथ पर 12 मई को वोट डाले गए थे, लेकिन बूथ के अंदर BJP एजेंट का वीडियो सामने आया था

भाषा
न्यूज
Published:
सोशल मीडिया पर सामने आया था आरोपी पोलिंग एजेंट का वीडियो 
i
सोशल मीडिया पर सामने आया था आरोपी पोलिंग एजेंट का वीडियो 
(फोटो ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी) 

advertisement

चंडीगढ़, 19 मई (भाषा) फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत प्रिथला गांव स्थित असावटी मतदान केंद्र (बूथ नम्बर 88) पर रविवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत ने कहा, ‘‘मतदान शांतिपूर्ण रहा। असावटी बूथ पर 65.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।’’

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान 12 मई को हुआ था।

भाजपा के एक पोलिंग एजेंट द्वारा मतदाताओं को कथित रूप से प्रभावित करने का प्रयास करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद असावटी मतदान केंद्र के बूथ पर पुनर्मतदान कराना जरूरी हो गया था।

चुनाव आयोग की एक शिकायत के बाद पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का भी आदेश दिया था।

वीडियो क्लिप में पोलिंग एजेंट मतदान के लिए बने बूथ के पास जाकर मतदाताओं को प्रभावित करते दिखा था। भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।भाषा

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT