Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रणवीर सिंह गर्मियों की छुट्टियों के लिए जाएंगे स्विट्जरलैंड

रणवीर सिंह गर्मियों की छुट्टियों के लिए जाएंगे स्विट्जरलैंड

रणवीर सिंह गर्मियों की छुट्टियों के लिए जाएंगे स्विट्जरलैंड

IANS
न्यूज
Published:
रणवीर सिंह गर्मियों की छुट्टियों के लिए जाएंगे स्विट्जरलैंड
i
रणवीर सिंह गर्मियों की छुट्टियों के लिए जाएंगे स्विट्जरलैंड
null

advertisement

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि स्विट्जरलैंड उनके मन का देश है और गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए वहां जाने वाले हैं।

रणवीर ने एक बयान में कहा, स्विट्जरलैंड.. यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे। इस बार मैं लेक जेनेवा क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं. यह हिस्सा स्विट्जरलैंड का छिपा नगीना है, मैं जिसे खोजने का इंतजार नहीं कर सकता।

इस क्षेत्र में स्विस के नगीने के नाम से मशहूर माउंट्रेअक्स, अंगूर के बगीचों से घिरी ओलंपिक राजधानी लौसेन, झील में समाती हुईं तीन पहाड़ियां और यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल लावौक्स भी है।

रणवीर (32) ने कहा कि वह आरामदायक छुट्टियों की योजना बना रहे हैं।

रणवीर ने हाल ही में निर्देशक जोया अख्तर की 'गली बॉय' की शूटिंग समाप्त की है। फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिका में हैं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT