Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मारियुपोल में देखरेख के लिए दक्षिण यूक्रेन जाने की तैयारी में हैं UN कोऑर्डिनेटर

मारियुपोल में देखरेख के लिए दक्षिण यूक्रेन जाने की तैयारी में हैं UN कोऑर्डिनेटर

UN महासचिव गुटेरेस मंगलवार को मास्को का दौरा करने के बाद जेलेंस्की से बात करने के लिए बुधवार को यूक्रेन पहुंचे

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>मारियुपोल में देखरेख के लिए दक्षिण यूक्रेन जाने की तैयारी में हैं UN कोऑर्डिनेटर</p></div>
i

मारियुपोल में देखरेख के लिए दक्षिण यूक्रेन जाने की तैयारी में हैं UN कोऑर्डिनेटर

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर और यूक्रेन में मानवीय समन्वयक ओस्नत लुब्रानी ने कहा है कि वह मारियुपोल में निकासी की तैयारी के लिए दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिजिया शहर जा रही हैं।

लुब्रानी ने गुरुवार को ट्वीट किया, (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (यूक्रेनी) के राष्ट्रपति (वलोडिमिर) जेलेंस्की से मिलने के लिए यूक्रेन पहुंचे हैं। उनके अनुरोध पर, मैं मारियुपोल से उम्मीद के मुताबिक निकासी की तैयारी के लिए जापोरिजिया जा रही हूं।

उन्होंने कहा कि यूएन यूक्रेन के लोगों की जान बचाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुटेरेस मंगलवार को मास्को का दौरा करने के बाद जेलेंस्की से बात करने के लिए बुधवार को यूक्रेन पहुंचे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT