Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अर्थव्यवस्था पर PM और वित्त मंत्री को नहीं पता क्या करें: राहुल

अर्थव्यवस्था पर PM और वित्त मंत्री को नहीं पता क्या करें: राहुल

एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा

भाषा
न्यूज
Updated:
 एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा
i
एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा
(फोटो: ट्टिटर)

advertisement

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट पेश किए जाने से कुछ दिन पहले, बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए आगे क्या करना है।

गांधी ने ट्वीट कर कटाक्ष किया, ''मोदी और आर्थिक सलाहकारों की उनकी ड्रीम टीम ने अर्थव्यवस्था को निश्चित तौर पर बदल दिया है। पहले जीडीपी विकास दर 7.5 फीसदी और महंगाई 3.5 फीसदी थी। अब जीडीपी विकास दर 3.5 फीसदी और महंगाई दर 7.5 फीसदी है।''

उन्होंने दावा किया, ''प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आगे क्या करना है।''

गौरतलब है कि आगामी एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा।भाषा हक मनीषामनीषा2901 1121 दिल्लीनननन.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 Oct 2019,03:57 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT