Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सत्येंद्र जैन की कोर्ट से निकलते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सत्येंद्र जैन की कोर्ट से निकलते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सत्येंद्र जैन ने की बेचैनी की शिकायत, अस्पताल ले जाया गया

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर निकलते समय बेचैनी महसूस की जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। जैन की हिरासत गुरुवार को 13 जून तक बढ़ा दी गई है।

मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय ले जाया जा रहा था। तभी उन्हें अदालत के बाहर बेचैनी महसूस हुई। ईडी के अधिकारी द्वारा उन्हें अस्पताल ले गए।

जैन के वकील ने कहा कि उनकी ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई है।

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनकी हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद जैन को सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।

--आईएएनएस

एसकेके/एमएसए

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT