Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राहुल ने पूछा- पुलवामा हमले की जांच में क्या निकला, कौन जवाबदेह?

राहुल ने पूछा- पुलवामा हमले की जांच में क्या निकला, कौन जवाबदेह?

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को याद किया

भाषा
न्यूज
Updated:
 राहुल गांधी
i
राहुल गांधी
null

advertisement

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को याद किया और सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर इस हमले का सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ, इसकी जांच में क्या निकला और सरकार में किस व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया गया।

गांधी ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?"

उन्होंने यह सवाल भी किया, '' हमले की जांच में क्या निकला? हमले से जुड़ी सुरक्षा खामी के लिए भाजपा सरकार में अब तक किसको जवाबदेह ठहराया गया है? ''

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Feb 2019,09:59 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT