Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019शिवसेना विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

शिवसेना विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

शिवसेना विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

IANS
न्यूज
Published:
शिवसेना विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
i
शिवसेना विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
null

advertisement

 नागपुर, 20 मार्च (आईएएनएस)| शिवसेना को बुधवार को उस वक्त झटका लगा जब महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा के विधायक सुरेश उर्फ बालू धनोरकर ने पार्टी और विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।

 इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं या विपक्षी दलों के समर्थन के साथ निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस को भी चंद्रपुर में एक मजबूत प्रत्याशी की जरूरत है। धनोलकर चुनाव लड़ते हैं तो उनका सामना भाजपा के चार बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर से होगा।

धनोरकर ने मीडिया से कहा, "मैं चंद्रपुर सीट से चुनाव लड़ूंगा। कांग्रेस से कुछ समय से बात चल रही है लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकला है।"

बीते महीने शिवसेना का भाजपा से गठबंधन तय होने के बाद धनोरकर ने इस पर आपत्ति जताई थी और पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था।

उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना इस्तीफा भेज दिया।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय जातीय गणित धनोरकर के पक्ष में बताए जा रहे हैं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT