Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सिमोन बाइल्स 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिमनास्ट

सिमोन बाइल्स 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिमनास्ट

सिमोन बाइल्स 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिमनास्ट

IANS
न्यूज
Published:
सिमोन बाइल्स 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिमनास्ट
i
सिमोन बाइल्स 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिमनास्ट
null

advertisement

दोहा (कतर), 2 नवंबर (आईएएनएस)| रियो ओलम्पिक में चार पदक जीतने वाली अमेरिकी महिला जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स खेल के इतिहास में 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिम्नास्ट बन गई हैं। दो साल पहले बाइल्स ने एक ओलम्पिक में चार पदक जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला जिम्नास्ट बनने का गौरव प्राप्त किया था। उसके बाद अस्वस्थता के कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर रहीं। स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया है।

'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर 13 बार विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने 1996 में बेलारूस के जिम्नास्ट विटाली शेरबो द्वारा स्थापित किए गए रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी पाई।

बाइल्स गुरुवार को चार ऑल राउंड विश्व खिताब जीतने वाली महिला जिम्नास्ट बनी थीं। उन्होंने टीम तथा ऑल राउंड स्पर्धा में जीत दर्ज की थी।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT