Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सलमान खान अपने घोड़े के साथ नाश्ते में पत्तियां चबाते दिखे, कहा 'बहुत अच्छा है'

सलमान खान अपने घोड़े के साथ नाश्ते में पत्तियां चबाते दिखे, कहा 'बहुत अच्छा है'

सलमान खान अपने घोड़े के साथ नाश्ते में पत्तियां चबाते दिखे, कहा 'बहुत अच्छा है'

IANS
न्यूज
Published:
सलमान खान अपने घोड़े के साथ नाश्ते में पत्तियां चबाते दिखे, कहा
i
सलमान खान अपने घोड़े के साथ नाश्ते में पत्तियां चबाते दिखे, कहा
null

advertisement

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने घोड़े के साथ पत्ते चबाते दिख रहे हैं।

सलमान ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जहां उन्हें अपने घोड़े को पत्तियां खिलाते देखा जा सकता है। जबकि साथ में वह भी इन पत्तियों को चबाते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता ने इस वीडियो को कैप्शन दिया: "मेरे प्यारे घोड़े के साथ नाश्ता .."।

ऐसा लगता है कि सलमान ने पत्तियों को चबाने का आनंद लिया क्योंकि उन्हें खाने के बाद उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा है!"। अभिनेता अभी अपने पनवेल फार्महाउस में लॉकडाउन की अवधि बिता रहे हैं। लगता है कि वहां उनका जानवरों के साथ अच्छा समय बीत रहा है।

सलमान ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने पिता सलीम खान को याद करने की बात कही थी, जो कि इस समय मुंबई के अपार्टमेंट में अकेले रह रहे हैं। सलमान के साथ उनके परिवार के बाकी सदस्य भी लॉकडाउन के कारण मुंबई के पास अपने पनवेल फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। उस वीडियो में सलमान ने बताया कि वह तीन सप्ताह से अपने पिता से नहीं मिले हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT