Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP के कई शहरों में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज बेहाल

UP के कई शहरों में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज बेहाल

कर्मचारी संघ की मांग है कि एंबुलेंस कर्मियों को पहले से मिल रहा मानदेय दिया जाए.

क्‍व‍िंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>108 और 102 एबुलेंस की हड़ताल</p></div>
i

108 और 102 एबुलेंस की हड़ताल

(फोटो: PTI)

advertisement

यूपी के कई शहरों में 108 और 102 एबुलेंस की रविवार रात से हड़ताल चल रही है, पूरे राज्य में करीब साढ़े हजार एंबुलेंस आज हड़ताल पर है. यूपी सरकार ने एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी चिकित्सा हेल्थ लिमिटेड कंपनी को दे दी है, जबकि पहले इसका संचालन जीवीके कंपनी करती थी. अब कंपनी अपने स्तर से कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर काम कर रही है, जिससे करीब 1200 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट है. जिसको लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

लखनऊ समेत आसपास के लगभग सभी जिलों में एंबुलेंस कर्मचारियों ने चक्‍का जाम किया है कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंस कर्मचारियों की मांग पूरा न होने पर उन्‍होंने एंबुलेंस की हड़ताल कर दी

कर्मचारियों की मांग

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कर्मचारी संघ की मांग है कि एंबुलेंस कर्मियों को पहले से मिल रहा मानदेय दिया जाए. किसी तरह का बांड न भराया जाए और करोना काल में जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT