Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन, दो BRO मजदूरों की मौत, तीसरा लापता

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन, दो BRO मजदूरों की मौत, तीसरा लापता

Avalanche in Himachal Pradesh: BRO मजदूर दारचा-शिंकुला सड़क को बहाल कर रहे थे, तभी हिमस्खलन हो गया.

क्विंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन, दो BRO मजदूरों की मौत, तीसरा लापता</p></div>
i

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन, दो BRO मजदूरों की मौत, तीसरा लापता

फोटोः क्विंट  हिंदी

advertisement

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति (Lahaul and Spiti) स्थित चीका के पास रविवार देर शाम हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि एक मजदूर लापता है.

बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन BRO के मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे. दो मजदूर के शव को बरामद कर लिया गया है. जबकि, तीसरे लापता मजदूर की तलाश अब भी जारी है. बरामद किए गए शव को क्षेत्रीय हॉस्पिटल केलांगलाया लाया गया है.

मजदूरों समेत BRO का स्नो कटर भी चपेट में आया

ये हादसा उस समय हुआ जब BRO की मशीनरी और मजदूर दारचा-शिंकुला सड़क को बहाल कर रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी से अचानक हिमस्खलन होने लगा. नीचे काम कर रहे BRO के मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आ गए. BRO का स्नो कटर भी हिमस्खलन की चपेट में आ गया.

हिमस्खलन की चपेट में आने से BRO के दो मजदूरों की मौत हुई है, जबकि तीसरा मजदूर अभी भी लापता है. अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया था. रेस्क्यू टीम सोमवार को तीसरे मजदूर की तलाश कर रहे हैं.
सुमित खिमटा, उपायुक्त लाहौल-स्पीति

दो शव मिले, तीसरे की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की निगरानी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला पुलिस और एंबुलेंस समेत बचाव दल को तत्काल मौके पर भेजा गया. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम सिर्फ दो मजदूरों के शव बरामद कर पाई. जबकि तीसरे मजदूर का शव अब भी लापता है. ज्यादा अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया थी. हालांकि, सोमवार सुबह से टीम तीसरे मजदूर की तलाश कर रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT