Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार: शादी के दौरान हादसा, 8 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

बिहार: शादी के दौरान हादसा, 8 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई.

IANS
राज्य
Published:
क्राइम सीन का प्रतीकात्मक फोटो 
i
क्राइम सीन का प्रतीकात्मक फोटो 
(फोटो: iStock)

advertisement

बिहार (Bihar) के सारण में शुक्रवार की देर रात निकाह की रस्म अदायगी के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने आठ से ज्यादा महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक ,मशरक-मलमलिया मुख्य पथ के दुमदुमा में शुक्रवार को देर रात निकाह की रस्म अदायगी के लिए घर और गांव के पुरुष सदस्य निकल गए थे, जबकि महिलाएं अन्य रस्म अदायगी में व्यस्त थीय इसी दौरान एक तेज गति से अनियंत्रित ट्रक कई महिलाओं को कुचलते हुए निकल गया.

मशरक के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 5 महिलाएं घायल हो गई.

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई., उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिए, लेकिन बाद में समझा बुझाकर उन्हें हटा दिया गया, थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है और ट्रक के पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT