Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार:हादसे के बाद भड़की भीड़ ने की आगजनी, छीन ली पुलिस की राइफल

बिहार:हादसे के बाद भड़की भीड़ ने की आगजनी, छीन ली पुलिस की राइफल

भोजपुर में हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई

आईएएनएस
राज्य
Published:
i
null
null

advertisement

बिहार के भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत के बाद भड़के लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर दिया तथा मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी (सीओ) के वाहन को फूंक दिया। पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया गया तथा एक पुलिसकर्मी से राइफल भी लूट ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के पास नहर के समीप शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर सीखाने के क्रम में ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल काटा।

आक्रोशित लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जामकर हंगामा करना प्रारंभ कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर अगिआंव के अंचलाधिकारी और पवना के थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे तो लोगों ने पथराव शुरू कर दी।

इस दौरान आाक्रोशित लोगों ने अंचलाधिकारी के वाहन में आग लगा दी तथा पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पवना के थाना प्रभारी रितेश कुमार दुबे ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा होमगार्ड के एक जवान से राईफल भी छीन ली गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कई पुलिस वालों को भी चोट आई है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT