Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019थाने के कैंपस में ही महिला सिपाही की मौत, खुदकुशी से गई जान

थाने के कैंपस में ही महिला सिपाही की मौत, खुदकुशी से गई जान

महिला सिपाही की उम्र महज 23 साल थी

आईएएनएस
राज्य
Published:
i
null
null

advertisement

बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना में तैनात एक महिला सिपाही (कांस्टेबल) ने थाना परिसर में ही अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि, "वर्ष 2018 बैच की महिला सिपाही मोनिका कुमारी (23) को प्रशिक्षण के बाद अरवल में तैनात किया गया था। बैरक में बने अपने कमरे में मोनिका रहती थी। इसी कमरे में उन्होंने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।"

किंजर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि सूत्रों का कहना है मोनिका कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थी।

इधर, महिला सिपाही के आत्महत्या की खबर मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाना पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT