बिहार: पटना BJP ऑफिस में 24 लोग कोरोना संक्रमित

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी ये जानकारी

क्विंट हिंदी
राज्य
Updated:
सांकेतिक तस्वीर
i
सांकेतिक तस्वीर
(फोटो: iStock)

advertisement

बिहार की राजधानी पटना स्थित बीजेपी ऑफिस में 24 लोग नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है.

जायसवाल ने बताया, ''कुल 110 सैंपल लिए गए थे; जिनमें से पटना स्थित बीजेपी ऑफिस में 24 लोग COVID-19 पॉजिटिव पाए गए.''

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में अब तक COVID-19 के 17959 कन्फर्म्ड केस सामने आ चुके हैं. राज्य में COVID-19 की वजह से अब तक 160 लोगों की जान जा चुकी है. बिहार में अभी COVID-19 के 5482 एक्टिव केस हैं, जबकि 12317 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 घंटों में COVID-19 के 28498 नए कन्फर्म्ड केस सामने आए हैं. देश में कुल COVID-19 कन्फर्म्ड केस की संख्या 906752 हो गई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Jul 2020,12:02 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT