Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Chhattisgarh: डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास लिए 80.27 करोड़ की सौगात

Chhattisgarh: डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास लिए 80.27 करोड़ की सौगात

CM Bhupesh Baghel ने 74 करोड़ 80 लाख के 61 कार्यों का भूमिपूजन एवं 5 करोड़ 46 लाख के 5 कार्यों का किया लोकार्पण

क्विंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>मुख्यमंत्री बघेल डोंगारगांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए</p></div>
i

मुख्यमंत्री बघेल डोंगारगांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए

(फोटो : क्विन्ट हिन्दी)

advertisement

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी. मुख्यमंत्री बघेल ने डोंगरगांव में विधानसभा क्षेत्र के लिए 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. जिनमें 74 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपए के 61 कार्यों का भूमिपूजन एवं 5 करोड़ 46 लाख 9 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल था.

इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत 40 करोड़ 39 लाख 92 हजार रूपए के 50 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 15 लाख रूपए का एक कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए का एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 18 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हजार रूपए का एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 68 लाख 37 हजार रूपए का एक कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार रूपए के 3 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 93 लाख 52 हजार रूपए के 3 कार्य शामिल थे जिनका आज मुख्यमंत्री बघेल ने भूमिपूजन किया.

भूमिपूजन करते हुए मुख्यमंत्री बघेल

(फोटो : क्विन्ट हिन्दी)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 85 लाख 62 हजार रूपए का एक कार्य, कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना (ग्रामीण विकास संभाग) विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत 49 लाख 51 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 75 लाख 23 हजार रूपए का एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 73 लाख 73 हजार रूपए के एक कार्य एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 62 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT