Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Covid-19: महाराष्ट्र में बढ़ा डेल्टा प्लस का खतरा,अब तक 66 केस और 5 लोगों की मौत

Covid-19: महाराष्ट्र में बढ़ा डेल्टा प्लस का खतरा,अब तक 66 केस और 5 लोगों की मौत

Coronavirus के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मुंबई की एक पूरी तरह से वैक्सीनेटेड महिला की भी मौत हुई

क्विंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>Covid-19: महाराष्ट्र में बढ़ा डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा</p></div>
i

Covid-19: महाराष्ट्र में बढ़ा डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा

(फोटो: क्विंट फिट)

advertisement

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पांच लोगों की मौत हो चुकी और अब तक कम-से-कम 66 मामलों का पता चला है.

विभाग ने शुक्रवार, 13 अगस्त को बताया कि एक दिन पहले ठाणे जिले से डेल्टा प्लस वेरिएंट का एक नया केस आने के बाद राज्य के कुल कोविड-19 संक्रमण की संख्या में सुधार किया गया.

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई अब तक पांच मौतों में से दो रत्नागिरी जिले में हुई हैं, जबकि एक-एक मौत मुंबई, बीड और रायगढ़ में दर्ज की गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित 66 रोगियों में से सात की उम्र 18 वर्ष से कम है.

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत पहला केस रत्नागिरी जिले से आया था जहा एक 80 वर्षीय महिला की मौत इसके संक्रमण के कारण हुए.इसके बाद मुंबई की एक 63 वर्षीय पूरी तरह से वैक्सीनेटेड महिला की मौत हुई.

राज्य सरकार दे रही जीनोम सिक्वेंसिंग पर जोर

अत्यधिक संक्रामक माने जाने वाले डेल्टा प्लस वेरिएंट का जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान पता चला था.जीनोम सिक्वेंसिंग कोरोनोवायरस मामलों के लिए लैब सर्वे का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे राज्य सरकार अपने महामारी नियंत्रण उपाय के अंग के रूप में नियमित रूप से करा रही है.

जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए सेंटिनल सर्वे करने के उद्देश्य से पूरे महाराष्ट्र में पांच प्रयोगशालाओं और अस्पतालों का चयन किया गया है.महाराष्ट्र सरकार ने जीनोमिक सिक्वेंसिंग सर्वे में तेजी लाने के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी के साथ एक समझौता किया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT