COVID-19: झारखंड में एक दिन में 915 रिकॉर्ड केस, 3 और मौत

झारखंड में 4314 लोग COVID-19 से ठीक हो चुके हैं

क्विंट हिंदी
राज्य
Updated:
सांकेतिक तस्वीर
i
सांकेतिक तस्वीर
(फोटो: iStock)

advertisement

झारखंड में शुक्रवार को COVID-19 के 915 नए कन्फर्म्ड केस सामने आए, जो एक दिन की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. राज्य में कोरोना वायरस की वजह से 3 और लोगों की मौत के साथ ही इसके संक्रमण से मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 106 तक पहुंच गई है.

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में अब तक COVID-19 के 11314 कन्फर्म्ड केस सामने आ चुके हैं. झारखंड में 4314 लोग COVID-19 से ठीक हो चुके हैं. राज्य में COVID-19 के 6894 एक्टिव केस हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा था कि झारखंड में COVID-19 के 65 फीसदी मामले या तो बिहार या पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं.

उन्होंने कहा था, "कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोग बेहतर इलाज के लिए बिहार से यहां आ रहे हैं. कम से कम 65 फीसदी कोरोना मरीज बिहार या पश्चिम बंगाल से आए हैं या यह संभव है कि उनके परिवार के सदस्य इन दोनों राज्यों से आए हों."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 01 Aug 2020,08:49 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT