Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली में हटेगा वीकेंड कर्फ्यू-खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानें नए नियम

दिल्ली में हटेगा वीकेंड कर्फ्यू-खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानें नए नियम

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है.

क्विंट हिंदी
राज्य
Updated:
<div class="paragraphs"><p>दिल्ली से हटेगा वीकेंड कर्फ्यू</p></div>
i

दिल्ली से हटेगा वीकेंड कर्फ्यू

(फोटो: Altered by Quint)

advertisement

दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है. इसके साथ ही, दुकानों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला भी हटाया जाएगा. हालांकि, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.

ये हैं नए फैसले

  • 27 जनवरी को हुई DDMA की बैठक में, फैसला लिया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी स्कूल बंद ही रहेंगे. इसपर अब अगली बैठक में चर्चा की जाएगी.

  • दिल्ली में अब शादियों में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. वहीं, बार और रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ चलेंगे.

  • ऑड-ईवन नियम के बिना बाजार खोलने की इजाजत

  • सरकारी दफ्तर पूरी क्षमता के साथ चलेंगे

  • रेस्तरां, बार और सिनेमा हॉल 50% क्षमता तक संचालित होंगे

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 27 Jan 2022,02:11 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT