Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘मुझे इंसाफ दो’:हाथरस में छेड़खानी,केस वापस लेने की धमकी,फिर मर्डर

‘मुझे इंसाफ दो’:हाथरस में छेड़खानी,केस वापस लेने की धमकी,फिर मर्डर

गौरव शर्मा नाम के एक शख्स मे अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के पिता की हत्या की.

क्विंट हिंदी
राज्य
Updated:
गौरव शर्मा नाम के एक शख्स मे अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के पिता की हत्या की.
i
गौरव शर्मा नाम के एक शख्स मे अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के पिता की हत्या की.
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

इनपुट: विवेक मिश्रा, मोहम्मद सरताज आलम

वीडियो प्रोड्यूसर: कनिष्क दांगी

वीडियो एडिटर: विवेक गुप्ता

उत्तर प्रदेश के हाथरस में अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता की हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद पीड़ित लड़की ने खुद रो रोकर बता रही है कि गौरव शर्मा नाम के एक शख्स ने अपने साथियों के साथ उसके पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पुलिस ने बताया, कि थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू करने के भी निर्देश दिए हैं.

पीड़ित लड़की का एक वीडियो कांग्रेस की तरफ से ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें वो प्रशासन से इंसाफ मांग रही है.

पुलिस ने बताया कि गौरव शर्मा नाम के एक शख्स मे अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के पिता की हत्या की.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जांच में पता चला है कि मृतक ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ 2 साल पहले एक छेड़खानी की केस दर्ज कराया था. उसके केस में आरोपी गौरव जेल भी गया था. जेल से बाहर आने के बाद दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा था. 

पुलिस ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी गौरव अपनी पत्नी के साथ सोमवार को मंदिर में पूजा करने गया था, जहां मृतक अपनी दो बेटियों के साथ पहले से ही मंंदिर में मौजूद थे. मंदिर में महिलाओं के बीच आपसी बहस शुरू हो गई, जिसके बाद गौरव शर्मा और मृतक दोनों के बीच बहस शुरू हुई. गौरव ने तुरंत अपने घर के दूसरे लड़कों को बुलाया और लड़कियों के पिता को गोली मार दी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 02 Mar 2021,07:52 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT