Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जबलपुर: कांग्रेस विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत, पुलिस ने बताया सुसाइड

जबलपुर: कांग्रेस विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत, पुलिस ने बताया सुसाइड

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

क्विंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>क्राइम सीन का प्रतीकात्मक फोटो</p></div>
i

क्राइम सीन का प्रतीकात्मक फोटो

(फोटो: iStockphoto)

advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 11 नवंबर को उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को ये जानकारी मिली कि बरगी (Bargi) विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव उर्फ विभु की गोली लगने से मौत हो गई.

जानकारी मिलते ही विधायक संजय यादव भी अस्पताल पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है.

क्या है मामला ?

एएसपी सिटी रोहित काशवानी ने बताया कि, विधायक संजय याादव के छोटे बेटे विभु उम्र 17 साल ने घर के बाथरूम के नजदीक चेन्जिंग रूम में खुद को सिर पर गोली मार ली. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. काशवानी ने बताया कि यह घटना क्यों घटी, पुलिस इसकी बारीकी से जानकारी जुटा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और घर के समीप भारी भीड़ जमा हो गयी. लोग इस बात पर हैरान थे कि ऐसा क्या हुआ कि ये गोली चल गई. घटना के बाद घर में कौन-कौन था, यह भी पुलिस पता कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार विधायक के बेटे विभव ने सुसाइड नोट में माता-पिता की तारीफ की है. घटना के समय वो घर में अकेला था. नौकरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया दुख 

बरगी विधायक के छोटे बेटे की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि,

"मेरे करीबी साथी, विधायक श्री संजय यादव के पुत्र विभु यादव के निधन की बेहद दुखद खबर प्राप्त हुई है. परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT