Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई: लिफ्ट में फंसने से स्कूल टीचर की मौत, पुलिस ने बताया- कैसे हुआ हादसा?

मुंबई: लिफ्ट में फंसने से स्कूल टीचर की मौत, पुलिस ने बताया- कैसे हुआ हादसा?

स्कूल टीचर से क्या गलती हुई?

क्विंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>मुंबई: लिफ्ट में फंसने से स्कूल टीचर की मौत, पुलिस ने बताया- कैसे हुआ हादसा?</p></div>
i

मुंबई: लिफ्ट में फंसने से स्कूल टीचर की मौत, पुलिस ने बताया- कैसे हुआ हादसा?

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

मुंबई (Mumbai) में एक स्कूल की लिफ्ट में फंसने से 26 साल की एक स्कूल टीचर की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार, 16 सितंबर को उत्तरी मुंबई के उपनगर मलाड के चिंचोली बंदर के सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल में हुई.

पुलिस ने कहा कि जेनेल फर्नांडीस दोपहर करीब एक बजे सेकंड फ्लोर पर बने स्टाफ रूम में जाने के लिए छठे फ्लोर पर इंतजार कर रही थीं. लिफ्ट का गेट ठीक से बंद नहीं होने पर उनका बैग फंस गया, जिसकी वजह से वह गिर गईं और उनके सिर पर चोटें आई. घटना के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी.

उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. जोन 11 के पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर ने कहा, "FIR जांच के दौरान, हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी. अगर कोई गड़बड़ी होती है, तो हम उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे."

(न्यूज इनपुट्स - एनडीटीवी)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT