Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'BJP ने भय, भूख और भ्रष्टाचार दिया' छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने भरा हुंकार

'BJP ने भय, भूख और भ्रष्टाचार दिया' छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने भरा हुंकार

Chhattisgarh Election: प्रियंका गांधी ने कहा कि 15 साल बीजेपी शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है

क्विंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>प्रियंका गांधी ने&nbsp;छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंका</p></div>
i

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंका

फोटो- @priyankagandhi

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार, 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंका और राज्य के लोगों से उनकी पार्टी में फिर से विश्वास जताने के लिए कहा. उन्होंने मंच से विपक्षी पार्टी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए, प्रियंका ने कहा कि बस्तर, जो पहले नक्सली हिंसा के लिए जाना जाता था, अब एक "ब्रांड" बन गया है और "आप (क्षेत्र के आदिवासियों) को देश और विदेशो में आपके हस्तशिल्प, अन्य कलाओं और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के कारण पहचान मिली है.

'भरोसे का सम्मेलन' शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की शुरुआत की, जिसके तहत अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों को आदिवासी त्योहारों, मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका गांधी ने की CM भूपेश बघेल की तारीफ

प्रियंका गांधी ने कहा - भूपेश बघेल सरकार राज्य के लोगों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है. इसने आपके भरोसे का उल्लंघन नहीं किया. आपने बीजेपी के 15 साल के शासन को देखा है और उन पर भरोसा भी किया था. लेकिन हुआ क्या? तब केवल भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला था.

प्रियंका ने आगे कहा कि आपकी जमीनें छीन ली गईं और आपको हथकड़ी लगा दी गई. उन्होंने आपको निर्भर बनाया, आत्मनिर्भर नहीं. उन्होंने आपका आत्मविश्वास तोड़ा और आपके दर्द को नजरअंदाज किया . कांग्रेस सरकार ने आपको आपका गौरव लौटाया और आपको सशक्त बनाने का काम किया.

प्रियंका ने आगे कहा कि जब बीजेपी की सरकार की थी, तब लोगों की लूट, भ्रष्टाचार और "लोगों के दर्द को नजरअंदाज करना" सामान्य हो गया था. अब आप एक ऐसी सरकार देख रहे हैं जो आपके उत्थान और विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है, अब यह आपको तय करना है कि आप किसे समर्थन देंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT