Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP: सहरानपुर जेल में 1 महिला और 22 पुरुष कैदी मिले HIV संक्रमित

UP: सहरानपुर जेल में 1 महिला और 22 पुरुष कैदी मिले HIV संक्रमित

Saharanpur: सभी कैदियों का जिला अस्पताल परिसर स्थित एआरटी सेंटर में रजिस्ट्रेशन कर उपचार शुरू कर दिया गया है

IANS
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>UP: सहरानपुर जेल में 1 महिला और 22 पुरुष कैदी मिले HIV संक्रमित</p></div>
i

UP: सहरानपुर जेल में 1 महिला और 22 पुरुष कैदी मिले HIV संक्रमित

null

advertisement

उत्तर प्रदेश के सहरानपुर जिले की जिला जेल में टीबी और एड्स की जांच के दौरान 23 कैदियों में एचआईवी संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई है। सभी कैदियों का जिला अस्पताल परिसर स्थित एआरटी सेंटर में रजिस्ट्रेशन कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने कहा कि जिला जेल में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर लगाकर सभी कैदियों की स्वास्थ्य की जांच की गई थी। जिसमें टीबी और एड्स के लक्षण देखते हुए इनके ब्लड सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जांच रिपोर्टल में 1 महिला व 22 पुरूष कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर कैदी ड्रग ऐडिक्ट हैं।

जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल प्रशासन ने सभी कैदियों का जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है और संबंधित सभी एचआईवी संक्रमितों के परिजनों की भी जांच कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर जिला जेल मे बीते पांच माह में दो बार जांच शिविर लगाया गया था। जिसमें टीबी और एड्स के लक्षण देखते हुए इनके ब्लड सैंपल लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में 1 महिला सहित 22 पुरूष कैदियों को एचआईवी संक्रमित पाया गया।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT