Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सट्टा बाजार में भी भाजपा जीत रही, लेकिन सीटें कम

सट्टा बाजार में भी भाजपा जीत रही, लेकिन सीटें कम

सट्टा बाजार में भी भाजपा जीत रही, लेकिन सीटें कम

IANS
न्यूज
Updated:
सट्टा बाजार में भी भाजपा जीत रही, लेकिन सीटें कम
i
सट्टा बाजार में भी भाजपा जीत रही, लेकिन सीटें कम
null

advertisement

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)| एक्जिट पोल के ज्यादातर नतीजों की तरह सट्टा बाजार में भी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत बताई जा रही है, लेकिन वे एक्जिट पोल की तुलना में कुछ कम सीटें दे रहे हैं।

सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कई शहरों के सट्टा बाजार भाजपा को 238 से 245 सीटें दे रहे हैं।

राजस्थान में सट्टेबाज भाजपा को 242-245 सीटें दे रहे हैं, जबकि दिल्ली के सट्टा बाजार में यह संख्या 238-241 है। करीब-करीब यही आंकड़ा मुंबई का भी है।

वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीती थी, जबकि अन्य सहयोगी दलों के साथ राजग की कुल 336 सीटें थीं।

ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा को अकेले बहुमत के करीब दिखाया गया है, वहीं सट्टा बाजार में यह आंकड़ा कुछ कम है। लेकिन राजग को वे पूर्ण बहुमत दे रहे हैं।

आईएएनएस-सीवोटर के एक्जिट पोल में भाजपा को 236 सीटें मिलने का अनुमान है। यह सट्टा बाजार के आकलन के करीब है।

सट्टा बाजार का मानना है कि कांग्रेस 75-82 सीटें जीत सकती है।

कई एक्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि राजग को 312, संप्रग को 110 और अन्य को 98 सीटें मिल सकती हैं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 20 May 2019,09:22 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT