Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सऊदी अरब ने उमरा के लिए 26 लाख वीजा जारी किया

सऊदी अरब ने उमरा के लिए 26 लाख वीजा जारी किया

सऊदी अरब ने उमरा के लिए 26 लाख वीजा जारी किया

IANS
न्यूज
Published:
सऊदी अरब ने उमरा के लिए 26 लाख वीजा जारी किया
i
सऊदी अरब ने उमरा के लिए 26 लाख वीजा जारी किया
null

advertisement

रियाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)| सऊदी अरब ने इस साल उमरा करने के लिए 2664000 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है। यह संख्या बीते साल की समान अवधि की तुलना में 2.79 फीसदी अधिक है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 2250000 श्रद्धालु उमरा करने के लिए सऊदी अरब आ चुके हैं। यह बीते साल की समान अवधि की तुलना में 3.7 फीसदी अधिक है।

अभी तक 1900000 श्रद्धालु उमरा कर सऊदी अरब से अपने-अपने देशों को वापस जा चुके हैं। यह संख्या बीते साल की समान अवधि की तुलना में 3.5 फीसदी अधिक है।

उमरा में सऊदी अरब के मक्का की तीर्थयात्रा की जाती है। हज करने के लिए दिन और महीना निश्चित होता है लेकिन उमरा साल के किसी भी महीने में किया जा सकता है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT