Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारत में आज लगभग 39 लाख वैक्सीन लगाये गयें- स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में आज लगभग 39 लाख वैक्सीन लगाये गयें- स्वास्थ्य मंत्रालय

देश और दुनिया की तमाम खबरें के LIVE अपडेट यहां पढ़िए.

क्विंट हिंदी
न्यूज
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Latest Breaking News</p></div>
i

Latest Breaking News

(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

देश और दुनिया की तमाम खबरें के सबसे लेटेस्ट अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं. इसमें चुनावी खबरों से लेकर से खेल और बॉलीवुड से अर्थव्यवस्था तक की ताजा खबरें शामिल होंगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सरकार नहीं चाहती की संसद काम करे- डेरेक ओ ब्रायन,TMC 

आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल - मुख्यमंत्री कार्यालय 

मालदीव के वित्त मंत्री अब्दुल्लाह शहीद ने की पीएम मोदी से मुलाकात , भारत के सहयोग के लिए कहा धन्यवाद 

भारत में आज लगभग 39 लाख वैक्सीन लगाये गयें- स्वास्थ्य मंत्रालय 

पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने डीएमसी अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने डीएमसी अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.उन्होंनेकहा कि "10 लोगों की मृत्यु हुई है.घायल लोगों का इलाज़ चल रहा है.ये बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती"

1991 के सुधारों ने मुक्त उद्यम की भावना को बढ़ाया, आगे की राह और अधिक कठिन -मनमोहन सिंह

मुंबई/कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 30 ट्रेन रद्द,12 का रास्ता बदला गया जबकि 8 को पहले की रोक दिया गया- सेंट्रल रेलवे  

महाराष्ट्र: बारिश में मरनेवालों के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने की 5 लाख के मुआवजे की घोषणा

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि बारिश में मरने वालों के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने की 5 लाख के मुआवजे की घोषणा की है. साथ ही इसमें घायल लोगो के इलाज का खर्चा राज्य सरकार उठायेगी.

रायगढ़ लैंडस्लाइड: पीएम मोदी ने मरने वालो के प्रति जताई संवेदना, पीड़ितों को 2 लाख के मुआवजे का ऐलान  

पेगासस जासूसी कांड: शशि थरूर ने की सुप्रीम कोर्ट की अध्यक्षता में जांच की मांग 

रायगढ़ में भूस्खलन से कुल 36 लोगों की मौत हुई. इनमें से तलाई में 32 और सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई. 30 लोग फंसे हुए हैं

ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का परिणाम कल दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

संसद मानसून सत्र: सोमवार तक के लिए लोकसभा स्थगित 

टोक्यो ओलंपिक: तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में प्रवीण 31वें जबकि अतानु 35वें स्थान पर रहें 

COVID-19 : राज्यों और UTs के पास अब भी 2.75 करोड़ से अधिक वैक्सीन - केंद्र 

पेगासस इजरायली हथियार है,केंद्र सरकार ने इसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया - राहुल गांधी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की.

मुंबई के गोवंडी इलाके में एक इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए

भारत में 24 घंटे में कोविड के 35,342 केस, 483 की मौत 

भारत में COVID19 के 35,342 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हुई. 483 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,19,470 हो गई है. 38,740 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,68,079 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,05,513 है,

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की किसान संसद के मद्देनज़र जंतर-मंतर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

कनाचक इलाके में एक ड्रोन मार गिराया गया और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई: जम्मू-कश्मीर पुलिस

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 847 नए केस

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 847 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई. पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 30,492 है जिसमें 7,744 सक्रिय मामले, 22,617 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 131 मौतें शामिल हैं

असम में शीर्ष नेताओं समेत 23 बोडो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) के 23 उग्रवादियों ने अपने प्रमुख और अन्य शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में गुरुवार को असम में आत्मसमर्पण कर दिया. 23 एनएलएफबी उग्रवादियों ने अपने स्वयंभू प्रमुख एम. बाथा के नेतृत्व में पश्चिमी असम के उदलगुरी जिले के लालपानी में एक समारोह में असम के सूचना और जनसंपर्क और संसदीय मामलों के मंत्री, पीयूष हजारिका को हथियार दिए.

Published: 23 Jul 2021,07:41 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT