Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Tokyo Olympics 2020| ओलंपिक में दमदार खेल दिखाने पर महिला हॉकी टीम की नजरें

Tokyo Olympics 2020| ओलंपिक में दमदार खेल दिखाने पर महिला हॉकी टीम की नजरें

भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें अपना प्रभाव छोड़ने पर होंगी

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें अब टोक्यो ओलंपिक में अपना प्रभाव छोड़ने पर होंगी।

भारत उन छह देशों में से एक था जिसने 1980 मॉस्को ओलंपिक में पहली बार आयोजित हुए महिला हॉकी के इवेंट में हिस्सा लिया था। भारत जिम्बाब्वे, चेकस्लोवाकिया और सोवियत संघ के बाद चौथे स्थान पर रहा था।

इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016 रियो ओलंपिक से 36 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्वालीफाई किया था।

भारतीय महिला हॉकी टीम का हालांकि प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह 12वें स्थान पर रही थी।

पुरुष टीम की तरह ही महिला हॉकी टीम ने भी काफी सुधार किया है और लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है। महिला टीम का लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने का है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT